Economics Class 10th Chapter 1 Notes In Hindi || अर्थव्यवस्था एवं इनके विकास का इतिहास नोट्स क्लास 10

Economics Class 10th Chapter 1 Notes In Hindi || अर्थव्यवस्था एवं इनके विकास का इतिहास नोट्स क्लास 10

SCROLL DOWN 👇 TO DOWNLOAD CLASS 10TH ECONOMIC CHAPTER 1 अर्थव्यवस्था एवं इनके विकास का इतिहास NOTES PDF 


                 ECONOMIC (अर्थव्यवस्था)
       1. अर्थव्यवस्था एवं इनके विकास का इतिहास



 * अर्थशास्त्र किसे कहते हैं?

:- अर्थशास्त्र वैसा ढाचा है जिसके अंतर्गत सभी प्रकार का आर्थिक क्रियाएं संपादित किया जाता है।
जैसे :- कृषि, उद्योग, व्यापार, बीमा, परिवहन, बैंकिंग इत्यादि

* अर्थव्यवस्था के प्रकार

:- वर्तमान समय में तीन प्रकार के अर्थव्यवस्था होते हैं। 

(i) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था:-  

वैसे अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन के सभी संसाधनों का स्वामित्व निजी व्यक्तियों के पास होता है। उसे पूंजीवादी अर्थव्यवस्था कहा जाता है इसमें संसाधनों का उपयोग निजी लाभ के लिए क्या जाता है। 
जैसे :- अमेरिका, जापान, इटली इत्यादि

(ii) समाजवादी अर्थव्यवस्था :-

 वैसे अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन के संसाधनों का स्वामित्व एवं संचालन देश के सरकार के पास होता है। उसे समाजवादी अर्थव्यवस्था कहते हैं। इसमें संसाधनों का उपयोग समाज के कल्याण के लिए किया जाता है। 
जैसे :- चीन, क्यूबा इत्यादि

(iii) मिश्रित अर्थव्यवस्था :- 

वैसे अर्थव्यवस्था जिसमें उत्पादन के संसाधनों का स्वामित्व देश के सरकार और निजी व्यक्ति दोनों के पास होता है। उसे मिश्रित अर्थव्यवस्था कहा जाता है। मिश्रित अर्थव्यवस्था पूंजीवादी और समाजवादी दोनों का मिश्रण है।
जैसे :- भारत की अर्थव्यवस्था

* अर्थव्यवस्था के संरचना या ढांचा का वर्णन करें – 

अर्थव्यवस्था को तीन क्षेत्रों में बांटा गया है

(i) प्राथमिक क्षेत्र :- 

प्राथमिक क्षेत्र को कृषि क्षेत्र भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार की खेती बारी, पशु पालन, मछली पालन, जंगलों से प्राप्त वस्तुएं इत्यादि आते हैं। 

(ii) द्वितीयक क्षेत्र :-

 इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत खनिज व्यवस्था का निर्माण कार्य, गैस, बिजली इत्यादि आते हैं। 

(iii) तृतीयक क्षेत्र :-

 इस क्षेत्र को सेवा क्षेत्र भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत बैंकिंग बीमा परिवहन संचार एवं व्यापार इत्यादि आते हैं। 

* सतत विकास क्या है?

:- सतत विकास का अर्थ है ऐसा विकास जो लंबे समय तक जारी रहे। जो टिकाऊ बना रह सके। इसके अंतर्गत न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि भावी पीढ़ी का विकास को ध्यान में रखा जाता है। 

 

* योजना आयोग क्या है?

:- योजना आयोग एक ऐसा गठन है जो आने वाले 5 वर्षों के लिए देश की आर्थिक विकास का योजना बनता है। इसका गठन 15 मार्च 1950 ईस्वी को किया गया। और इस योजना को बदलकर नीति आयोग की स्थापना की गई। नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को और इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। 

 

Click here 👇 to download class 10th Economics chapter 1 notes pdf in hindi

* राष्ट्रीय विकास परिषद क्या है?

:- भारत में राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन 6 अगस्त 1952 को किया गया था। इसका मुख्य कार्य है आर्थिक नियोजन हेतु राज्य सरकार और योजना आयोग के बीच तालमेल और सहयोग का वातावरण बनाना देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस के पदेन सदस्य होते हैं। 

 

* आर्थिक नियोजन क्या है?

:- आर्थिक नियोजन का मतलब है प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों का विभिन्न विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना है

 
* कोर बैंकिंग प्रणाली क्या है?

:- वर्तमान समय में प्लास्टिक के छोटे टुकड़े पर अंकित यांत्रिक चीन के माध्यम से पैसा का आदान-प्रदान हो रहा है व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान तक बिना विलय के पैसा का लेन देन करता है बैंक के इसी प्रणाली को कोर बैंकिंग प्रणाली कहा जाता है। 


* मानव विकास रिपोर्ट क्या है?

:- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित होने वाला वह रिपोर्ट जिसमें विभिन्न देश के लोगों की तुलना उनके शैक्षिक स्तर, स्वास्थ्य स्तर तथा प्रति व्यक्ति आय के आधार पर किया जाता है उसी रिपोर्ट को मानव विकास रिपोर्ट कहा जाता है। इसके प्रवर्तक डॉक्टर महबूब उल हक है जो एक पाकिस्तानी थे। 

* नरेगा क्या है?

:- नरेगा ग्रामीण रोजगार देने की एक राष्ट्रीय योजना है इसके अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को एक साल में कम से कम एक सौ दिन के लिए रोजगार देने की व्यवस्था की जाती है इसके लिए नियुक्त मजदूरी निर्धारित की गई है।

* मानव विकास से क्या अभिप्राय है ? 

:- मानव विकास से अभिप्राय निर्धनता को कम करने पर विशेष बल देने वाला सामान तथा बेरोजगारी के बीच की खाई को पाटने के साथ ही मानव जीवन के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं का सतत विकास है

* किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जाता है ?


1- प्रति व्यक्ति आय
2- औसत साक्षरता दर
3- लौगो स्वास्थ्य स्थिति

*  विकास का अर्थ क्या होता है

:- विकास का अर्थ है, प्रति व्यक्ति वास्तविकता आय में दीर्घकालीन वृद्धि। इससे देश के लोगों के भौतिक कल्याण में वृद्धि होती है तथा जन जीवन में सुधार आता है।

* विकसित देश किसे कहते है ?

:- जिन देशों की प्रति व्यक्ति आय ज्यादा होती है
जिन देशों में लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होता है
जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान आदि विकसित देश

* अल्प विकसित देश किसे कहते है ?

1- इन देशों की प्रति व्यक्ति आय निम्न होती है
2- इन देशों में लोगों का जीवन स्तर निम्न होता है
3- नेपाल, पाकिस्तान आदि अल्पविकसित देश है

* समष्टि अर्थशास्त्र का अर्थ बताइए?

:- अर्थशास्त्र का वह भाग जिसका संबंध सामूहिक आर्थिक क्रियाओं से होता है जैसे राष्ट्रीय आय, सामूहिक मांग और शक्ल निवेश आदि

* शिशु मृत्यु दर क्या होती है?

:- यह किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से 1 वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाती है|

* साक्षरता दर क्या होती है?

:- 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात|

* नवीनीकरण संसाधन किसे कहते हैं।

:- वह संसाधन जो वर्षों के प्रयोग के बाद भी समाप्त नहीं होता जैसे जल, सूर्य शक्ति आदि|


* मानव विकास प्रतिवेदन का प्रकाशन किसने किया?

:- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ( UNDP)


* कौन से कारक मानव विकास में योगदान देते हैं?

:- निर्मल लिखित कारक मानव विकास में योगदान देते हैं

दीर्घ तथा स्वास्थ्य जीवन जीना 
शिक्षा, सूचना तथा ज्ञान प्राप्त करना
शालीन जीवन स्तर का होना,
समानता का व्यवहार तथा मानव अधिकार प्राप्त करना
स्वतंत्रता का अधिकार होना, सुरक्षा का अधिकार होना, एवं शिक्षा का अधिकार होना, इस प्रकार के आधारभूत अधिकारों का प्राप्त होना


* एक देश की आर्थिक विकास के मापने के दो संकेतक बताइए?

:- एक देश के आर्थिक विकास के मापने के कई संकेतक हो सकते हैं उनमें से दो निम्नलिखित हैं

*राष्ट्रीय आय:- 

यह 1 वर्ष में एक देश की कार्य आय का योगफल है|

*प्रति व्यक्ति आय:-

प्रति व्यक्ति आय की गणना करने के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय को उस देश की कुल जनसंख्या से विभाजित किया जाता है


* पर्यावरण में गिरावट के कुछ उदाहरण दीजिए|


#भूमिगत जल

:- भारत में भूजल को बहुत बड़ा खतरा है क्योंकि हमारे देश के कई भागों में इसका अत्यधिक प्रयोग किया जाता

#वनों का विनाश

:- भारत के विभिन्न खंडों तथा राज्य में वनों का बहुत ज्यादा विनाश किया जा रहा है

#वन्य प्राणी

:- लोग वन्य प्राणियों का अवैध शिकार करके उन्हें मार रहे हैं

#बांधों का निर्माण

:- विस्थापित क्षेत्र के लोगों के पुनर्वास की उचित योजना बनाएं बिना बांध बनाए जा रहे हैं

* मानव विकास से क्या अभिप्राय मानव विकास को मापने वाले अलग-अलग मापदंड लिखें?

:- मानव विकास सही प्राय निर्धनता को कम करने पर विशेष बल देने और समानता तथा बेरोजगारी के बीच की खाई को पाटने के साथ ही मानव जीवन के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं का विकास
#मानव विकास को मापने के अलग-अलग मापदंड कुछ इस प्रकार है:- स्वास्थ्य, शिक्षा, निजी और सामाजिक सुरक्षा, जानकारी तथा सूचना प्राप्त करने का अधिकार


 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने